प्री-स्कूल प्रिंसिपल पर तीन छात्राओं से अश्लील हरकत का आरोप, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

प्री-स्कूल प्रिंसिपल पर तीन छात्राओं से अश्लील हरकत का आरोप,पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

कानपुर। 
तहलका 24×7 
               पनकी क्षेत्र के एक प्री-स्कूल के प्रधानाचार्य को तीन नाबालिग छात्राओं के साथ कथित अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की पहचान 48 वर्षीय ब्रजेश पाल के रुप में हुई है।उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार,कक्षा चार में पढ़ने वाली 10 वर्षीय छात्रा ने शनिवार को कोचिंग जाने से इनकार कर दिया।
परिजनों द्वारा कारण पूछने पर बच्ची ने रोते हुए बताया कि स्कूल का प्रधानाचार्य उसके साथ लंबे समय से गलत हरकतें कर रहा था।उसने यह भी बताया कि उसकी दो सहेलियां भी कथित रुप से इसी तरह की हरकतों का शिकार हुई हैं।इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने अन्य दोनों छात्राओं के परिवारों से संपर्क किया।पूछताछ में दोनों बच्चियों ने भी समान आरोप लगाए।तीनों परिवार शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे,आरोप है कि प्रधानाचार्य ने अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय उनसे अभद्रता की और धमकाने लगा।
इसके बाद परिजनों ने पनकी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।पुलिस के अनुसार,मामला दर्ज होने की आशंका के बीच आरोपी कुछ स्थानीय प्रभावशाली लोगों के साथ पुलिस चौकी पहुंचा और समझौते का दबाव बनाने का प्रयास किया,लेकिन पीड़ित परिवारों के विरोध के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
करीब 20 से 25 लोग स्कूल के बाहर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन किया।स्थिति को देखते हुए स्कूल बंद करा दिया गया।पुलिस ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया।पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले की जांच जारी है।
Previous articleएएसपी अनुज चौधरी के ममेरे भाई को हत्या के मामले में फांसी की सजा
Next articleग्राम प्रधानों की जगह प्रशासक नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से दो दिन में मांगा जवाब
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?