फिर गुलजार होंगे परिषदीय विद्यालय, नए सत्र की शुरुआत के लिए तैयारियां पूरी

फिर गुलजार होंगे परिषदीय विद्यालय,नए सत्र की शुरुआत के लिए तैयारियां पूरी

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
               ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद बुधवार से विकास खंड शाहगंज सोंधी क्षेत्र के 138 परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ होगा।लंबे अवकाश के बाद विद्यालयों में एक बार फिर बच्चों की चहल-पहल,प्रार्थना और पठन-पाठन की गतिविधियां शुरु होंगी।नए सत्र को लेकर विद्यालयों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कक्षाओं की साफ-सफाई,बैठने की व्यवस्था तथा शिक्षण सामग्री को व्यवस्थित किया गया है।कई विद्यालयों में विद्यार्थियों के स्वागत के लिए तिलक, पुष्पवर्षा,प्रेरक संदेश और पौधारोपण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।विद्यालय खुलने को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में भी उत्साह है।बच्चों के लिए नई ड्रेस,पुस्तकें,बैग और अन्य आवश्यक सामग्री की खरीदारी पहले ही पूरी कर ली गई है।पिछले कुछ दिनों से बाजारों में स्कूल सामग्री की दुकानों पर भी अच्छी रौनक देखने को मिली।
शिक्षकों का कहना है कि नए सत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।विद्यालयों में नियमित उपस्थिति, अनुशासन और बेहतर शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करने की तैयारी की गई है।खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला ने बताया कि सभी विद्यालयों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।बुधवार से हर्षोल्लास के साथ शिक्षण कार्य शुरु होगा,विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा।
Previous articleराजस्व की रीढ़ समान लेखपालों की समस्या को सदन में रखेंगे विधायक रमेश सिंह 
Next articleथाने में पैरवी करना व्यापारी नेता को पड़ा महंगा, दबंगों ने घर पर खड़ी सफारी के शीशे तोड़े
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?