फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कर्मचारियों की जान रही सांसत में

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कर्मचारियों की जान रही सांसत में

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
              जलालपुर थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी हाइवे स्थित मकरा गांव में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। फैक्ट्री के आवासीय बिल्डिंग में फंसे कर्मचारियों और मजदूरों को रस्सी के सहारे उतारा गया। सूचना पर पुलिस और फायरब्रिगेड टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। एक कर्मचारियों को मामूली चोटें आई है। आग से फैक्ट्री मालिक को भारी नुकसान हुआ है।
जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार के पास मकरा गांव स्थित पशुपति प्लाईवुड फैक्ट्री में दोपहर में आग लग गई। जब तक कम्पनी के कर्मचारी कुछ कर पाते आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी, आवासीय भवन में फंसे कर्मचारियों को रस्सी के सहारे निकाला गया, तो कुछ  छत से कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। कूदने में एक मजदूर के सिर में चोट आयी है। लाखों का सामान जलकर राख।
मामले में सीओ अजीत कुमार रजक ने बताया था कि फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंचकर फैक्ट्री के आवासीय भवन में फंसे छह लोगों को स्थानीय जनता के सहयोग से रस्सी के सहारे सकुशल उतारा गया, आग को बुझाने के लिए जौनपुर और वाराणसी की फायरब्रिगेड की टीम की मदद ली गई।
Previous articleकोर्ट में गवाही देने आए फौजी की गोली मारकर हत्या
Next articleदुबई में काम करने गए युवक की हत्या, मां ने शव भारत लाने की पीएम से लगाई गुहार   
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?