बच्चा चोर का पीछा करने पर दुधमुंही को तालाब में फेंका, हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

बच्चा चोर का पीछा करने पर दुधमुंही को तालाब में फेंका, हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

# स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर देर रात हुई घटना से मचा हड़कंप

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
              स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बीती देर रात बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। एक माह की बच्ची को चुराकर भाग रहे चोर का आरपीएफ और जीआरपी ने पीछा किया तो उसने बच्ची को तालाब में फेंक दिया। अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।जानकारी के मुताबिक कूड़ा बीनने वाले करिया लोना निवासी जलालपुर जिला अंबेडकरनगर का परिवार आजमगढ़ में कूड़ा बीनता है।
मंगलवार रात को करिया और उसकी पत्नी लालमनी अपने बच्चों के साथ शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार- पांच पर सो रहे थे। इसी दौरान एक शख्स वहां पहुंचा और अपनी मां के साथ सो रही एक माह की दुधमुंही बच्ची को लेकर भागने लगा। परिवार ने शोर मचाते हुए चोर को दौड़ा लिया। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी पुलिस के जवानों ने भी आरोपी को दौड़ा लिया।चारों तरफ से खुद को घिरता देख आरोपी बच्ची समेत तालाब में उगी जलकुंभी में छिप गया। यहां से जीआरपी ने आरोपी और बच्ची को बरामद किया।
अचेत बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर जीआरपी के सीओ इलाहाबाद कुंवर प्रताप सिंह भी शाहगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामला बच्चा चोरी का था। पकड़े गए आरोपी सुग्रीव निवासी मुरादाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
Previous articleईरान में फंसे शिवेंद्र सिंह का शव आने का रास्ता हुआ साफ
Next articleजेल से छूटे युवक पर बरसाई गोलियां
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?