बड़ागांव पुलिया के पास मिला सिर कटा गोवंश, ग्रामीणों में आक्रोश

बड़ागांव पुलिया के पास मिला सिर कटा गोवंश,ग्रामीणों में आक्रोश

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के बड़ागांव पुलिया के पास रविवार की सुबह सिर कटा गोवंश मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे कथित पशु चिकित्सा कर्मी की कार्यशैली को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई।ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद शाहगंज पशु चिकित्सा अस्पताल से एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा और गोवंश को सड़क किनारे खाई की ओर करके लौट गया।
ग्रामीणों का कहना है कि मृत गोवंश को नियमानुसार हटाने और आवश्यक कार्रवाई कराने के बजाय कर्मचारी ने महज औपचारिकता पूरी की।घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।इसके बाद जेसीबी की मदद से मृत गोवंश को दफन कराया गया।
मामले में पशु चिकित्सा अस्पताल के कर्मचारी से संपर्क किया गया तो उसने मौके पर जाने और घटना की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया और फोन काट दिया।वहीं,प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना में गोवंश की मौत का प्रतीत हो रहा है।उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद ग्रामीणों ने मृत गोवंश के निस्तारण और संबंधित विभागीय कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए हैं।
Previous articleचरखी दादरी में बीच सड़क गैंगवार! स्कॉर्पियो पर बरसीं ताबड़तोड़ गोलियां, करीब 30 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?