बदमाशों ने महिला से छीना आठ लाख रुपये का सोने का हार

बदमाशों ने महिला से छीना आठ लाख रुपये का सोने का हार

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
               नगर के चूड़ी मोहल्ला में मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने वैवाहिक समारोह में जा रही महिला के गले से सोने का हार छीन कर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।जानकारी के अनुसार पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी रजनीश सेठ की पत्नी अनीता सोनी मंगलवार रात मोहल्ले की आधा दर्जन महिलाओं संग पैदल हनुमान गढ़ी स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रही थी।
जैसे ही वह चूड़ी मोहल्ला पहुंचीं, सामने से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने का हार छीन कर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। पीड़िता ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक किरण कुमार सिंह को तहरीर दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरु कर दी है। पीड़िता के अनुसार छीना गया हार लगभग आठ लाख रुपये कीमत का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Previous articleट्रेलर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, जिला चिकित्सालय रेफर 
Next articleमदरसा बोर्ड परीक्षा में बड़ी लापरवाही उजागर, सहायक केंद्र व्यवस्थापक पर एफआईआर का आदेश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?