बदलता जौनपुर विषयक संगोष्ठी के मुख्य वक्ता होंगे प्रभात

बदलता जौनपुर विषयक संगोष्ठी के मुख्य वक्ता होंगे प्रभात

जौनपुर।
तहलका 24×7
              मुहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सभागार में एक अगस्त को दिन में 11 बजे संस्कृति और इतिहास समेटे हुए साहित्य के परिप्रेक्ष्य में “बदलता जौनपुर” विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर अखबारनवीस प्रभात शिरकत करेंगे। यह जानकारी आयोजक एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर ने दी।
शिक्षाविद डॉ. कादिर ने बताया कि श्री सिंह के अलावा जिले के निवासी एवं प्रदेश के मशहूर शायर अहमद निसार की मौजूदगी अहम रहेगी, साथ ही कई नामचीन साहित्यकार, इतिहासकार, पत्रकार और फोटोग्राफर भी इस संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे।पत्रकार सै. कमर हसनैन दीपू ने बताया कि करीब चार दशक पहले बरेली में बतौर फोटोग्राफर अपना करिअर शुरु करके कई अखबारों में संपादक की जिम्मेदारी संभालते रहने के तौर पर करीब चार दशक प्रभात का जौनपुर से खास रिश्ता और लगाव रहा है।
उनका पैतृक गांव शाहगंज के करीब है, लिहाजा जौनपुर शहर के इतिहास और समाज में उनकी दिलचस्पी हमेशा ही रही है। वह बरेली में रहते हैं, वामिक जौनपुरी और अजय कुमार उनके जौनपुर आते रहने का बहाना होते थे लेकिन अब वह भी इस फानी दुनिया को अलविदा कह गए। वह तीन अगस्त को हिन्दी भवन सभागार में साहित्यकार व विचारक अजय कुमार की स्मृति सभा में शामिल होंगे।
Previous articleबुलंदशहर हिंसा में भाजपा नेता समेत 38 दोषी
Next articleबिजली कनेक्शन काटने पहुंचे प्राईवेट लाइनमैन को बनाया बंधक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?