बनारस जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बनारस जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस राहुल गांधी के काफिले को भाजपाइयों के द्वारा रायबरेली में रोक कर उनके साथ की गई अभद्रता से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तानाशाही रवैए का विरोध करने बनारस जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने पर बैठा दिया।
हिरासत में लिए गए श्री मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार निरंकुश हो गयी है, वोट चोरी के दम पर बनी यह सरकार देश के संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर रही है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के लगाये गये आरोपों से बौखलाई सरकार ने रायबरेली में भाजपाइयों द्वारा राहुल गांधी के काफिले को रोककर हमला करने का प्रयास सरकार की निरंकुशता और हताशा सिद्ध होती है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और जौनपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह सहित पार्टी के सैकड़ों नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है। गिरफ्तार होने वालों में पार्टी के जिला सचिव परवेज अहमद, ब्लाक अध्यक्ष विपिन शर्मा, यूथ के शाहगंज विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश यादव, शैलेन्द्र यादव आदि रहे।
Previous articleनाटकीय ढंग से लापता हुई महिला, पति ने लगाया अपहरण का आरोप
Next articleछः शिक्षक एक अनुदेशक की हुई विदाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?