बहन के घर आए युवक का तालाब में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
शहर कोतवाली क्षेत्र के हरखपुर गांव में वीरापट्टी कटेहरी केराकत निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक अपनी बहन के घर दो दिन पूर्व आया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक उमेश मौर्य (45) पुत्र रामजतन मौर्य अपनी बहन के यहां हरखपुर आया हुआ था।

उसका शव गांव के एक तालाब में संदिग्ध हालत में मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।संदिग्ध मौत को लेकर गांव में चर्चाओं का माहौल है। परिजन शव को देखकर दहाड़ मार कर रोने लगे।


















