बहन के प्रेमी को भाइयों ने पीट-पीट कर मार डाला

बहन के प्रेमी को भाइयों ने पीट-पीट कर मार डाला                 

कानपुर। 
तहलका 24×7
              उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक हत्या कर दी गई। वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, तभी लड़की के भाइयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया।घटना रावतपुर के गोपाल टावर चौराहे की है, जहां शनिवार देर रात युवक लकी अपने साथियों के साथ खड़ा था।
इस दौरान युवती का भाई रोहित चौहान दो बाइकों पर चार साथियों के साथ पहुंचा और लकी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। चौराहे पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि हमलावर युवक को धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस और परिजन घायल को लेकर कार्डियोलॉजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक लकी रावतपुर के गोपाल टावर बंजारन बस्ती निवासी सब्जी के दुकानदार राज बहादुर का इकलौता बेटा था। वह दादानगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था।
लकी का जयप्रकाश नगर कच्ची बस्ती की एक युवती से प्रेम संबंध था, जो अक्सर उसके घर आती-जाती थी। यह रिश्ता युवती के भाई रोहित चौहान को मंजूर नहीं था। कई बार दोनों के बीच झगड़ा भी हो चुका था।रात करीब सवा बारह बजे लकी अपने फोन पर बात कर रहा था तभी रोहित अपने साथियों के साथ पहुंचा और उस पर हमला कर दिया।
पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज बरामद किए हैं, जिनमें आरोपित युवक को पीटते और भागते हुए देखा गया। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर रोहित चौहान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके साथियों की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
Previous articleजौनपुर पत्रकार संघ की शाहगंज इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
Next articleविधानसभा उपचुनाव: 7 राज्यों की 8 सीटों पर प्रचार थमा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?