बाइक चोरी की शिकायत, पुलिस से बरामदगी की मांग

बाइक चोरी की शिकायत, पुलिस से बरामदगी की मांग

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
             खेतसराय थाना क्षेत्र के मझौड़ा गांव निवासी बदीउज्जमा पुत्र महबूबुल हसन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बाइक चोरी होने की शिकायत की है।पीड़ित के अनुसार वह अपनी बाइक तहसील के बगल रामलीला मैदान के पास खड़ी कर तहसील में एक खतौनी लेने गए,कुछ देर के बाद वापस लौटे तो उनकी बाइक संख्या UP62 CA 1302 नदारत मिली।
काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका।पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक की बरामदगी की मांग की है।पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
Previous articleतृणमूल कांग्रेस ने दो विधायकों को पार्टी से निकाला, फर्जी हस्ताक्षर विवाद से जुड़ा मामला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?