बाइक से गिरकर घायल महिला की उपचार के दौरान मौत से मचा कोहराम

बाइक से गिरकर घायल महिला की उपचार के दौरान मौत से मचा कोहराम

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              रविवार को बाइक से गिरकर घायल हुई समोधपुर निवासिनी महिला की सोमवार देर शाम वाराणसी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं बगैर किसी कानूनी पचड़े में पड़े परिजनों द्वारा दूसरे मंगलवार को इमिलिया घाट पर मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि गांव निवासिनी गुड्डी यादव (36) अपने पति वीरेंद्र यादव के साथ बाइक पर सवार होकर दवा लेने शाहगंज जा रही थी। भेला बस स्टैंड के पास बाइक पर से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गयी।आनन फानन में उसे शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया।
सोमवार देर शाम महिला का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।मृतका एक बेटी और दो बेटों की मां थी। बेटी की शादी हो चुकी है और बेटे सोनू और मोनू अभी छोटे है। मां के जाने के गम में बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
Previous articleनवरात्र पर्व पर 250 छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे पर दिखी खुशी
Next articleनगर पालिका में घोटालों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मंत्री से इस्तीफे की मांग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?