बाबतपुर चौराहे पर कंटेनर की चपेट में आने से मेडिकल की तैयारी कर रहे युवक की मौत

बाबतपुर चौराहे पर कंटेनर की चपेट में आने से मेडिकल की तैयारी कर रहे युवक की मौत

पिंडरा,वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
               फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर चौराहे पर बुधवार दोपहर करीब 12:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में कंटेनर की चपेट में आने से 20 वर्षीय बुलेट सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कंटेनर को कब्जे में ले लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर निवासी अस्मित उर्फ गोलू पटेल(20)पुत्र जयप्रकाश पटेल,बुलेट बाइक से वाराणसी शहर से अपने घर लौट रहे थे।
बाबतपुर चौराहे से आगे बढ़ते ही पीछे से आ रहे कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी,जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और कंटेनर के पहिए के नीचे आ गए।हेलमेट पहने होने के बावजूद गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना चौकी के समीप होने के कारण इंस्पेक्टर फूलपुर राजीव कुमार सिंह एवं चौकी प्रभारी विजय कुशवाहा तत्काल मौके पर पहुंचे।पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी।
परिजनों के अनुसार अस्मित इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।उनके छोटे भाई अश्वनी पटेल ने बताया कि वह पढ़ाई के सिलसिले में शहर गए थे और वापस घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।अस्मित दो भाइयों में बड़े थे और अविवाहित थे।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।युवक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
Previous articleपीएम आवास योजना की समीक्षा में डीएम सख्त, 3694 आवेदनों की जांच लंबित मिलने पर जताई नाराजगी
Next articleसर सैयद गर्ल्स कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी की बस ने जगाई वैज्ञानिक सोच
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?