बाबा साहब की तस्वीर काट अखिलेश की तस्वीर लगाने पर सियासी भूचाल

बाबा साहब की तस्वीर काट अखिलेश की तस्वीर लगाने पर सियासी भूचाल

# भाजपा ने कहा अक्षम्य अपराध, मांगे माफी, मायावती ने भी तेवर दिखाए

लखनऊ। 
तहलका 24×7
               समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आधी तस्वीर काटकर उस हिस्से में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर लगाने पर बीजेपी ने हमला बोला है।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा यह बाबा साहब का अपमान है, सपा की दूषित मानसिकता उजागर हुई है।
उन्होंने चेताया कि देश की जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।मंत्री असीम अरुण बोले होर्डिंग में खुद को बाबा साहब के बराबर दिखाना सपा की दूषित मानसिकता और अनुयायियों की आस्था पर कुठारा घात है।
पोस्टर मामले में बसपा मुखिया मायावती ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा आतंकी हमले और बाबा साहब के नाम पर राजनीति नहीं, एकता की ज़रूरत है। उन्होंने सपा, कांग्रेस को चेताया कि बसपा सड़कों पर भी उतर सकती है।
Previous articleकिन्नरों ने कहा पाक के आतंकवादी हमसे भी बड़े हिजड़े, बोले- मेरी ताली से मर जायेंगे पाकिस्तानी आतंकवादी
Next articleमकान मालिक की पत्नी को भगाकर किरायेदार ने किया विवाह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?