बारिश के बीच बोल बम के जयकारों से गूंजा बाजार, काशी के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

बारिश के बीच बोल बम के जयकारों से गूंजा बाजार,काशी के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
               सावन माह पर क्षेत्र के गोधना गांव से कांवड़ियों का विशाल जत्था गाजे-बाजे के साथ जलाभिषेक के लिए बाबा विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुआ।बारिश के बीच कांवड़ियों के गूंजते‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।जत्थे में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ निगरानी करते रहे।
कीर्तन कांवड़िया संघ के अध्यक्ष बलिहारी राजभर की अध्यक्षता में पोरई खुर्द,पाराकमाल,डोभी,गोरारी,लेदरही और अहिरो परशुरामपुर गांवों के कांवड़िये नगर के श्रीराम जानकी मंदिर पर एकत्र हुए।यहां कांवड़ियों और ग्रामीणों ने शिव मंदिर में पूजन-अर्चन किया।इसके बाद डीजे की धुन पर नाचते-गाते कांवड़ियों का जत्था जुलूस की शक्ल में नगर भ्रमण करते हुए रवाना हुआ।जुलूस में सबसे आगे भगवान गणेश के प्रतीक स्वरुप सजा हाथी आकर्षण का केंद्र रहा।कस्बे में पहुंचने पर मनीष गुप्ता, संजय विश्वकर्मा,शांतिभूषण मिश्रा,अमित जायसवाल आदि ने कांवड़ियों का स्वागत किया।
स्वागत के बाद जत्था नाचते-गाते रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां से सभी कांवड़िये ट्रेन से वाराणसी के लिए रवाना हुए।कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।बड़ी संख्या में कांवड़ियों के एक साथ रवाना होने से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया और यह विशाल जत्था लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।जत्थे में श्रीलाल,सुरेंद्र राजभर, अरुण राजभर,रामदवर समेत बड़ी संख्या में कांवड़िये शामिल रहे।वहीं,अहिरो परशुरामपुर से अशोक राजभर के नेतृत्व में पहुंचा कांवड़ियों का जत्था भी इसमें शामिल हुआ।
Previous articleएयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, दो कर्मचारी घायल
Next articleगोशाला में बीमार गोवंश के घाव में पड़े कीड़े, रिस रहा खून
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?