बारिश में उमस से मिली राहत, जलजमाव से हुई परेशानी

बारिश में उमस से मिली राहत, जलजमाव से हुई परेशानी

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर  से रुक रुक कर हो रही बारिश से एक तरफ जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं दूसरी तरफ किसानों के धान की फसल को संजीवनी मिली।शनिवार को दोपहर 12 बजे से पूरे दिन रुक रुक शाम तक होती रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया। सूख रही धान की फसल को भी संजीवनी मिली।
लेकिन जगह जगह जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के कोर्रा चौराहे पर एक से दो फीट तक लगे गंदे पानी से होकर लोगों को गुजरना पड़ता है। शनिवार को तो स्थिति और खराब हो गई जब आने जाने वालों के कपड़े तक खराब हो गए। ग्राम प्रधान शराफत अली ने पीडब्ल्यूडी विभाग से   उक्त सड़क को ठीक करने की मांग की। जिससे आधा दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
Previous articleगाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा 
Next articleफरार चल रहे प्रधान की जगह विकास कार्यों के लिए होगा कमेटी का गठन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?