बारिश में चम्पानगर चिलबिली मार्ग बना तालाब, गड्ढों और कीचड़ से राहगीर बेहाल

बारिश में चम्पानगर चिलबिली मार्ग बना तालाब,गड्ढों और कीचड़ से राहगीर बेहाल

# स्कूली बच्चों,मरीजों व दुपहिया चालकों की बढ़ी मुश्किलें,ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत व जलनिकासी की उठाई मांग

सुइथाकला,जौनपुर। 
राजेश चौबे 
तहलका 24×7 
             चम्पानगर-चिलबिली मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है।लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया है,जिससे मार्ग तालाब जैसा दिखाई देने लगा है।गहरे गड्ढों में पानी भर जाने और किनारों पर कीचड़ फैलने से राहगीरों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है।यह मार्ग चम्पानगर,चिलबिली, हसनपुर,उनुरुखा समेत आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है।
पहले से जर्जर सड़क पर बने गड्ढों के कारण लोगों को यह समझना मुश्किल हो जाता था कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क।अब बारिश के चलते हालात और भी खराब हो गए हैं।हसनपुर निवासी अमित तिवारी ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है।सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों,मरीजों और दुपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है।
आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, जबकि बारिश के कारण दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने और सड़क की मरम्मत शुरु कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।इस संबंध में विधायक रमेश सिंह ने कहा कि सड़क की समस्या के समाधान के लिए शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
Previous articleशादी की बुकिंग रद्द होने पर एडवांस नहीं लौटाना पड़ा महंगा, होटल पर 27 हजार रुपये देने का आदेश
Next articleएसपी के आदेश पर तीन महिलाओं समेत पांच पर केस दर्ज, पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?