बिजली और पानी संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन

बिजली और पानी संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा,कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
              भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती और पेयजल संकट को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि शहर से लेकर गांवों तक घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पेयजल संकट के चलते लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “बिजली-पानी दो”और“जनता परेशान,प्रशासन बेखबर” जैसे नारे लगाए।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखा। बाद में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नियमित बिजली आपूर्ति एवं पेयजल व्यवस्था को तत्काल सुधारने की मांग की।
Previous articleविद्यालय परिसर में युवक का शव फंदे से लटकता मिला, फैली सनसनी
Next articleईद-उल-अजहा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?