बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता पर गंभीर आरोप, किसान की पत्नी को अकेले बुलाने की मांग

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता पर गंभीर आरोप, किसान की पत्नी को अकेले बुलाने की मांग

बाराबंकी। 
तहलका 24×7
              जिले में बिजली विभाग के एक अधिशासी अभियंता पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक किसान ने आरोप लगाया है कि बिजली बिल सही करवाने के एवज में अभियंता ने उसकी पत्नी को अकेले बुलाने की मांग की। मामला बाराबंकी के हैदरगढ़ तहसील के लोनीकटरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां के एक किसान ने अधिशासी अभियंता प्रदीप गौतम पर अनैतिक मांग का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़ित किसान के अनुसार बीते 13 मार्च को बिजली विभाग की टीम उसके घर निरीक्षण के लिए पहुंची थी।
इस दौरान अधिशासी अभियंता प्रदीप गौतम ने उसकी पत्नी की सुंदरता की तारीफ की। अगले ही दिन किसान के बिजली कनेक्शन की रीडिंग में हेरफेर कर बिल बढ़ा दिया गया और कनेक्शन भी काट दिया गया। किसान ने बताया कि जब वह 16 मार्च को बिल सही करवाने के लिए बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचा तो अभियंता ने बिल सही करने के बदले उसकी पत्नी को अकेले बुलाने की मांग कर दी। किसान ने सामाजिक लज्जा के डर से इस मामले की शिकायत पहले नहीं की, लेकिन 31 जनवरी को जब अभियंता फिर से उसके घर पहुंचा और 40 हजार रुपये के साथ पत्नी को लाने की बात कही, तो वह डर गया।
               
मामले में किसान ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद अधीक्षण अभियंता राजबाला ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि विद्युत चेकिंग अभियान के बाद यह शिकायत आई है और इसमें लगाए गए आरोपों की गहन जांच की जाएगी। वहीं, आरोपों पर प्रतिक्रिया देते अधिशासी अभियंता प्रदीप गौतम ने आरोप को बेबुनियाद और झूठा करार दिया है। उनका कहना है कि बिजली विभाग बकायेदारों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है और यह आरोप उनके खिलाफ एक साजिश के तहत लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
Previous articleसमाजसेवी ने किया बैडमिंटन टूर्नामेंट का उदघाटन
Next articleप्राथमिकता पर करें स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण : डीएम 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?