बिना अनुमति के स्थापित अंबेडकर मूर्ति को हटवाने पहुंची पुलिस, ग्रामीणों के विरोध पर बैरंग लौटी 

बिना अनुमति के स्थापित अंबेडकर मूर्ति को हटवाने पहुंची पुलिस, ग्रामीणों के विरोध पर बैरंग लौटी 

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे 
तहलका 24×7 
                स्थानीय क्षेत्र के जहरूद्दीनपुर गांव में शनिवार देर रात बिना प्रशासनिक अनुमति के स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को हटवाने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। अंततः जनभावना को देखते हुए पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ा और मूर्ति नहीं हटाई जा सकी।
लखनऊ-बलिया राजमार्ग के किनारे स्थित तालाब के पास ग्राम समाज की जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था।इसी दौरान बड़ी संख्या में दलित समुदाय के लोग एकत्र होकर शनिवार रात अम्बेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी गई।इस बाबत किसी ने जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपने पर अड़े रहे।
मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और वैधानिक ढंग से मूर्ति लगाए जाने संबंधी जानकारी दी।अंततः देर रात तक चली जद्दोजहद के बावजूद मामले में कोई हल नहीं निकला और पुलिस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
इस बाबत उपजिलाधिकारी शाहगंज के सीयूजी नंबर पर सम्पर्क साधने पर काल रिसीव नहीं हुई, वहीं क्षेत्राधिकारी श्री चौहान ने बताया कि बिना प्रशासनिक अनुमति के मूर्ति स्थापित करने की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन मौके पर किसी पक्ष द्वारा आपत्ति नहीं की गई। फिलहाल मूर्ति नहीं हटी।
Previous articleरामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रीराम के जयकारों से गूंजा कस्बा
Next articleमिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?