बिना पंजीकरण वाले कुत्तों पर जुर्माना, स्मार्ट काशी एप से होगा रजिस्ट्रेशन

बिना पंजीकरण वाले कुत्तों पर जुर्माना, स्मार्ट काशी एप से होगा रजिस्ट्रेशन

वाराणसी।
तहलका 24×7
                नगर निगम ने पालतू कुत्तों के मालिकों के लिए सख्त नियम लागू कर दिए हैं। अब यदि किसी घर में पालतू कुत्ता बिना पंजीकरण के पाया जाता है तो उसके मालिक पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही नगर निगम को पालतू कुत्ता जब्त करने का अधिकार भी रहेगा।नगर निगम क्षेत्र के लोग अपने पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन स्मार्ट काशी एप के जरिए कर सकते हैं।
पशु कल्याण अधिकारी संतोष पाल ने बताया कि नगर निगम के सभी 100 वार्डों में विशेष टीम तैनात की गई है, जो लोगों को जागरुक कर रही है और मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कर रही है। अब तक 250 घरों की जांच की गई। इनमें से 36 घरों में पालतू कुत्ते पाए गए, लेकिन सिर्फ चार ही पंजीकृत थे। टीम ने मौके पर ही 32 कुत्तों का रजिस्ट्रेशन कराया और मेडिकल चेकअप किया।
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने जनता से अपील की है कि सभी पालतू कुत्ता मालिक स्मार्ट काशी एप डाउनलोड करके जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन से टीकाकरण और अन्य पशु कल्याण सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
Previous articleदिवाली पर डबल गिफ्ट, कम होगी महंगाई, घटेंगी जीएसटी दरें
Next articleमदर निसा फाउंडेशन के लोगों ने जोश-ओ-खरोश के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?