बिहार जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को पुलिस ने पकड़ा 

बिहार जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को पुलिस ने पकड़ा 

# 60 लाख रुपये मूल्य के 774 पेटी अबैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार

मऊ।
तहलका 24×7
              जिले की पुलिस  को उस वक़्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक  संदिग्ध ट्रक को रोकने की कोशिश की। ड्राइबर ट्रक लें कर भागने लगा पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को रुकवाया। जांच के दौरान जब पुलिस ने ट्रक का तिरपाल हटवाया तो ट्रक में पशुओं का चारा व मुगफली की बोरियां लदी हुई है। जब इन बोरियों को  हटावा तो पुलिस के होश पाख्ता हो गये। ब्लू व्हेल और मैकडावल  नामक अंग्रेजी शराब की कुल 774 पेटी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग 60 लाख बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि जनपद मऊ के मतलुपुर मोड पर दक्षिण टोला पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी तभी संदिग्ध ट्रक दिखाई पड़ा।  जिसमें  60 लाख रूपये मूल्य का 774 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी. ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पंजाब निर्मित शराब को ट्रक में लोड कर बिहार ले जाया जा रहा था। जिसमें एक युवक को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा हैं कि अबैध कारोबार में  कितने सफेदपोश लोग शामिल हैं।  इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने गाड़ी पकड़े वाले पुलिस के जवानों की पीठ थपथपाई।
Previous articleकम्पोजिट विद्यलय में चला स्कूल चलो अभियान
Next articleसरयू नदी में नहाते समय चाचा-भतीजा डूबे, मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?