बीमारी से जूझ रहे प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

बीमारी से जूझ रहे प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान,परिवार में मचा कोहराम

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
              सिंधोरा कस्बे में बीमारी से परेशान एक युवक ने मंगलवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार सिंधोरा निवासी मुश्ताक उर्फ कल्लू अंसारी (42) ओमान में मजदूरी करता था।
वह पिछले छह माह से गंभीर बीमारी के चलते अपने घर पर रह रहा था।परिजनों के मुताबिक बवासीर की बीमारी से पीड़ित मुश्ताक का कई बार ऑपरेशन व उपचार कराया गया,लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।लगातार बीमारी से परेशान रहने के कारण वह मानसिक तनाव और अवसाद में रहने लगा था।बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर जब परिवार के अन्य सदस्य घर में आराम कर रहे थे,तभी मुश्ताक पड़ोस में स्थित एक पावरलूम कारखाने के स्टोर रुम में पहुंच गया।
वहां उसने नायलॉन की रस्सी के सहारे गार्डर के हुक से लटककर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक विवाहित था और उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Previous articleसड़क हादसों पर डीएम की सख्ती, 379 दुर्घटनाओं में 224 मौतों पर जताई चिंता
Next articleजयमाल के बाद टूटी शादी, समझौते के बावजूद बारातियों से मारपीट का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?