बीस घण्टे से अधिक गुल रही बिजली, सौ से अधिक गांव अंधेरे में

बीस घण्टे से अधिक गुल रही बिजली, सौ से अधिक गांव अंधेरे में

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
             क्षेत्र के दो फीडरों पर बीते बीस घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति ठप रहने से सौ से अधिक गांव अंधेरे में डूबे रहे। सोमवार की रात करीब 10 बजे अचानक आपूर्ति बाधित हो गई, जो मंगलवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी।
बिजली न मिलने से मानीकला, कलापुर, अर्जनपुर, गुरैनी, पोरई, शाहापुर, झांसेपुर, सलरापुर, जमदहां, खुदौली, नौली, बिसवां सहित सैकड़ों गांव प्रभावित रहे। नव रात्रि का पर्व चल रहा है, ऐसे में पंडालों में बिजली न होने से रौनक फीकी पड़ गई और श्रद्धालु परेशान रहे।एसडीओ सौरभ कुमार मिश्रा ने बताया कि 33 हजार वोल्टेज का पोल गिर जाने से दो पावर हाउस की आपूर्ति बाधित हुई है। मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है, आपूर्ति जल्द ही बहाल कर दी जाएगी।
Previous articleप्रीपेड स्‍मार्ट मीटर के साथ ही मिलेगा नया कनेक्‍शन: अध्‍यक्ष
Next articleदो बाइक की टक्कर में एक की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?