बेटे के मौत की खबर पाते ही बेहोश हो गई मां

बेटे के मौत की खबर पाते ही बेहोश हो गई मां

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे 
तहलका 24×7
              बुधवार दोपहर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में हुए सड़क हादसे में बेटे की मौत हो जाने की खबर पाते ही मां कुसुम बेहोश हो गई। ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा। मृतक मोनू अग्रहरि अपने माता-पिता की छह संतानों  में सबसे छोटा होने के कारण मां का लाडला था।वह बहुत ही भावुक और मिलनसार किस्म का था।
आटो रिक्शा चालक पिता जय प्रकाश की मजबूरियों के चलते वह अपने पांचवें भाई सोनू के साथ बाजार में ही रेस्टोरेंट का संचालन करता था, जबकि बड़ा भाई दीपक कोलकाता में रोजी रोटी के सिलसिले में रहता है। आपसी सहयोग से तीन बहनों और बड़े भाई की शादी हो चुकी थी।
हालांकि अक्सर वह सामान की खरीदारी में शाहगंज जाया करता था, लेकिन बुधवार को सामान लाने जाना उसका अंतिम दिन होगा, इसका किसी को भी अंदाजा नहीं था। गौरतलब हो कि सामान खरीद कर वापसी के दौरान बड़ागांव बाजार में बाइकों की टक्कर में दूसरे बाइक चालक के साथ ही उसकी भी मौत हो गई थी। बहरहाल होनी को कौन टाल सकता है। घटना के बाद पूरे बाजार में मातम सा पसर गया है।
Previous articleस्वर्ण व्यवसायी ने विद्यालय के बच्चों संग मनाया जन्मदिन
Next articleअवैध रुप से संचालित तीन विद्यालय कराए गए बंद 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?