बॉडी बिल्डिंग शो में मो. शमी ने पाया दूसरा स्थान

बॉडी बिल्डिंग शो में मो. शमी ने पाया दूसरा स्थान

# जूनियर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन, क्षेत्र में खुशी की लहर

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
               देवा मेला-2025 के तहत मयूर मोटल रिसोर्ट में आयोजित भव्य बॉडी बिल्डिंग शो में क्षेत्र के शाहापुर गांव के मो. शमी पुत्र एहसान अहमद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
यूपी के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद शमी ने अपनी शारीरिक क्षमता, फिटनेस और अनुशासन के दम पर निर्णायकों को प्रभावित किया। आयोजन समिति की ओर से उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।अपनी इस सफलता पर  मो. शमी ने कहा कि यह उपलब्धि मेरे जिम कोच और परिवार के सहयोग के बिना संभव नहीं थी। मैं आगे भी ऐसे आयोजनों में भाग लेकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन करना चाहता हूं।
Previous articleमानसिक रुप से बीमार व्यक्ति से जमीन का बैनामा कराने की साजिश
Next articleगलत तथ्यों पर मिली जमानत को समानता के लिए नहीं बनाया जा सकता आधार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?