बोलेरे की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

बोलेरे की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
              बनुआडीह गांव स्थित तालाब के पास शाहगंज-प्रयागराज राजमार्ग पर सोमवार को बोलेरो से हुई टक्कर में बाइक चला रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। उसी बाइक पर सवार उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।
सुइथाखुर्द गांव निवासी शैलेश चौहान (18) पुत्र श्रीनाथ सोमवार को गांव के ही अपने मित्र दीपक प्रजापति को साथ लेकर बैंक से पैसा निकालने बाइक से खुटहन बाजार आ रहा था। तालाब के पास सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दिया। हेलमेट न लगाने के चलते शैलेश के सिर में गंभीर चोटें आने से वह बेहोश हो गया। दीपक को भी हाथ पैर में चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को एंबुलेंस से सीएससी ले आई। जहां देखते ही चिकित्सक ने शैलेश को मृत घोषित कर दिया।
घायल दीपक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक की माता गिरजा देवी, दादा रामजस चौहान, बड़ा भाई संदीप, पिता श्रीनाथ के रोने बिलखने से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बोलेरो कब्जे में ले लिया।
Previous articleपंचायत चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा
Next articleगांव का लाल बना वैज्ञानिक, गांव में खुशी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?