भदोही : ट्यूबवेल में नहाते समय करंट से दो किशोरों की मौत

भदोही : ट्यूबवेल में नहाते समय करंट से दो किशोरों की मौत

# हाई टेंशन लाइन का तार टूटने से वीभत्स हादसा

भदोही।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                जिले के बंजारी गांव में ट्यूबवेल की पानी में नहा रहे दो किशोर करेंट की चपेट में आ गए। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचकर बचाते तब तक दोनों की मौत हो गई। घटना से परिजनों समेत गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। बताया कि हाईटेंशन तार टूटकर स्टे वायर में सट गया। जिस कारण करंट ट्यूबवेल की पानी तक पहुंचा और उसी में नहा रहे दोनों किशोर चपेट में आ गए और जान चली गई।
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के चकनिरंजन गांव निवासी सौरभ (16) पुत्र मेवालाल और शनी (12) पुत्र राम सागर पड़ोसी गांव बंजारी स्थित सरकारी ट्यूबवेल पर स्नान कर रहे थे। इस दौरान ट्यूबेल के पास लगे विद्युत पोल जिस पर 11000 वोल्ट का करंट प्रवाहित हो रहा था वह टूटा और स्टे वायर से से सट गया। स्टे वायर टंकी से सटा था। इस वजह से पानी में भी करेंट प्रवाहित हो गया और नहा रहे दोनों किशोर करेंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने कहा कि यदि तार ठीक रहा होता तो हादसा न होता। तार को जिस इंसुलेटर से बांधा गया था वह भी क्षतिग्रस्त था। 11वीं कक्षा का छात्र सौरभ तीन भाइयों में सबसे छोटा था। जबकि शनि दो भाइयों में बड़ा था जो कक्षा आठ का छात्र था।
Previous articleवाराणसी के डीएम कौशलराज शर्मा बने प्रयागराज के कमिश्नर
Next articleआजमगढ़ : कुख्यात कुंटू सिंह और माफिया मुख्तार अंसारी के चार गुर्गों की खुली हिस्ट्रीशीट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?