भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ भगवान श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन

भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ भगवान श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
                जन्माष्टमी उत्सव पर कस्बा में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं का शुक्रवार देर रात धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ विसर्जन किया गया। इससे पहले पूरे नगर में आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जगह-जगह भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण गूंजता रहा।कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर, वार्ड नंबर सात स्थित शिव मंदिर सहित करीब आधा दर्जन से अधिक स्थलों पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाएं सजाई गई थीं।
जन्माष्टमी पर जहां विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, वहीं छठ के दिन देर रात तक भजन-कीर्तन चलता रहा। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन भी किया। शुक्रवार की रात शोभायात्रा में महिलाओं, बच्चों और युवाओं की उत्साही भागीदारी देखने लायक रही। महिलाएं भक्ति गीतों की धुन पर नृत्य करती हुई श्रीकृष्ण भक्ति में लीन नजर आईं।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए देर रात तक चलती रही।श्रद्धालुओं की भीड़ पूरे रास्ते में जयकारे लगाती रही। नगर भ्रमण के उपरांत प्रतिमाओं को विधि-विधान के साथ अलग-अलग तालाबों और जलाशयों में विसर्जित किया गया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
शोभायात्रा और विसर्जन कार्यक्रम में धर्मरक्षक मनीष कुमार गुप्ता, जगदंबा प्रसाद पांडेय, संजय विश्वकर्मा, कृष्ण मुरारी मौर्य, डॉ. अमरेंद्र गुप्ता, आशीष यादव, अमित सोनकर, कपूर चंद जायसवाल, शांति भूषण मिश्र व गजेंद्र पांडेय समेत नगर के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय रही। पूरी रात नगर का वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।
Previous articleभगवान की भक्ति के लिए घर-बार छोड़ना जरूरी नहीं : पंकज महाराज
Next articleखाद संकट पर आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?