भाजपा नेता उमेश सिंह के बड़े भाई का निधन

भाजपा नेता उमेश सिंह के बड़े भाई का निधन

बीबीगंज,जौनपुर।
अनूप जायसवाल 
तहलका 24×7
              चौकी क्षेत्र के छभवा गांव निवासी और भाजपा के गोड़िला शक्ति केंद्र संयोजक उमेश सिंह के बड़े भाई रामपूजन सिंह (62) का सोमवार देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मंगलवार दोपहर करीब 10 बजे छभवा गांव स्थित कुंवर नदी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे मोनू सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा,महामंत्री धर्मेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल,शुभांकर चौहान, सूर्यलाल चौहान,प्रधान प्रतिनिधि अशोक सिंह,पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रिंकू सिंह और शिवपूजन सिंह,सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
Previous article8 जुलाई से बदलेगा स्कूलों का समय, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक लगेंगी कक्षाएं
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?