भीषण आंधी पानी से 12 घंटे गुल रही बिजली 

भीषण आंधी पानी से 12 घंटे गुल रही बिजली 

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             आंधी और गरज चमक के साथ हुई बारिश के दौरान तकनीकी खराबी के चलते बुधवार की अर्द्ध रात्रि से नगर की बिजली गुल हो गई। गुरुवार को बिजली कर्मचारियों के प्रयास से लगभग 12 घंटे बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। बिजली न रहने से उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
रात करीब साढ़े बारह बजे मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। भीषण आंधी के साथ बादलों की गर्जना और चमक के बीच बारिश होने लगी। इस दौरान नगर की बिजली गायब हो गई। सुबह तक बिजली आपूर्ति न होने पर उपभोक्ताओं ने बिजली कर्मचारियों से संपर्क किया तो पता चला कि आंधी के दौरान 11 हजार की लाइन में कहीं फाल्ट आ गया है।कर्मचारियों के प्रयास से मनेछा में फाल्ट मिलने पर उसे दोहर डेढ़ बजे तक ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई।
इस बारे में जेई और एसडीओ के सीयूजी नंबर पर बात करने की कोशिश की गई तो मोबाइल बंद मिला। लाइमैन दयाराम ने बताया कि मनेछा के पास आंधी पानी के दौरान इंसुलेटर पंक्चर हो गया था। मरम्मत करने के बाद बिजली आपूर्ति चालू की गई।
Previous articleअसामाजिक तत्वों ने तालाब में डाला जहर, लाखों रुपए की मछलियां मरीं
Next articleऑपरेशन सिंदूर: समूचा देश गदगद पर कांग्रेस का हाजमा खराब! 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?