36.7 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

भौगोलिक पर्यटन पर नैनीताल गये विद्यार्थी लौट वापस

भौगोलिक पर्यटन पर नैनीताल गये विद्यार्थी लौट वापस

# बताया, ज्ञानवर्धक व आनंददायी रहा भ्रमण

सुल्तानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
             राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग के विद्यार्थी शनिवार को भौगोलिक पर्यटन से वापस लौटे। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि स्नातकोत्तर के लगभग चालीस विद्यार्थियों का समूह नैनीताल गया था।
यात्रा संयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक वर्मा ने बताया कि नैनीताल को झीलों का जिला कहा जाता है। वहां जाकर विद्यार्थियों ने झीलों और पहाड़ों का प्रत्यक्ष अध्ययन किया। यह अध्ययन पाठ्यक्रम का हिस्सा है।
साथ गये असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि इस पर्यटन के माध्यम से कालेज के विद्यार्थियों ने नैनीताल के मौसम और पर्यावरण के बारे में जानकारी प्राप्त की। यात्रा के बारे में बताते हुए एमए फाइनल की छात्रा राधा पाण्डेय, ऋतु पाण्डेय व छात्र सूर्य प्रकाश यादव आदि ने कहा कि पहली बार किताबों से बाहर निकल कर पहाड़ों और झीलों का प्रत्यक्ष अध्ययन करना एक अलग अनुभव रहा।
एमए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंका वर्मा, मृदुला सिंह व प्राची श्रीवास्तव आदि ने बताया कि यात्रा रोमांचकारी और ज्ञानवर्धक रही। पहली बार घर से दूर जाकर कुछ सीखने समझने को मिला नैनीताल में विद्यार्थियों ने केव गार्डेन, टिप इन टाप, हिमालय दर्शन, नारायण मंदिर, हनुमान गढ़ी, नैनीताल झील, मालरोड, नैनादेवी मंदिर, भवाली, भीमताल, कमलताल, नौकुचियाताल, हनुमान मंदिर, सात ताल, गरुणताल, नलदमयंतीताल आदि स्थानों पर जाकर अपनी जानकारी बढ़ाई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37206725
Total Visitors
1100
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This