मंदिर परिसर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार ने श्रद्धालुओं को रौंदा

मंदिर परिसर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार ने श्रद्धालुओं को रौंदा

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
              त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब एक अनियंत्रित कार श्रद्धालुओं की भीड़ में जा घुसी। हादसे में आधा दर्जन श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल हो गए।वहीं दो श्रद्धालुओं की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी।
इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद आक्रोशित श्रद्धालुओं ने वाहन में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी।घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उनका उपचार जारी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।साथ ही मंदिर परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात कर दी गई है,ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।
Previous articleराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता आयोजित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?