मंदिर से चांदी का छत्र, मुकुट और विद्यालय से पंखा, कुर्सी चोरी

मंदिर से चांदी का छत्र, मुकुट और विद्यालय से पंखा, कुर्सी चोरी

खुटहन,जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों से चोरों ने बुधवार की रात मंदिर और विद्यालय को निशाना बनाया। मंदिर से चांदी का छत्र व मुकुट और विद्यालय से पंखा, कुर्सी, बर्तन उठा ले गए चोर। दोनों घटनाओं की तहरीर थाने में दी गई है।शेरपुर गांव स्थित केशरी हनुमान मंदिर के पुजारी परमेंद्र तिवारी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह बुधवार की शाम मंदिर में आरती पूजा के बाद दरवाजे में ताला बंद कर घर चले गए।
दूसरे दिन साफ सफाई के लिए मंदिर पहुंचे तो दरवाजे का ताला रेतकर कटा हुआ कुंडे में फंसा मिला। भीतर देखा तो मूर्ति के ऊपर लगे 4 सौ ग्राम चांदी का छत्र तथा 2 सौ ग्राम का मुकुट गायब था। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय रुस्तमपुर के कार्यालय, किचन और आंगनबाड़ी कक्ष का ताला चटकाकर चोर दो पंखा, तीन कुर्सियां व एमडीएम का बर्तन पार कर दिया। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह व पुजारी परमेंद्र ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में अलग अलग तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
Previous articleपहले दिन ग्राम प्रधान के लिए 5 पर्चे बिके, गांव में बढ़ी सरगर्मी
Next articleदयाल सरन जिलाध्यक्ष, दीपक श्रीवास्तव जिला महासचिव मनोनीत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?