पहले दिन ग्राम प्रधान के लिए 5 पर्चे बिके, गांव में बढ़ी सरगर्मी

पहले दिन ग्राम प्रधान के लिए 5 पर्चे बिके, गांव में बढ़ी सरगर्मी

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               पिंडरा विकास खण्ड के रिक्त पद पर चुनाव होने की घोषणा होते ही नामांकन पत्र खरीदने के लिए प्रत्याशी ब्लॉक पहुंचने लगे हैं। पहले दिन ग्राम प्रधान पद के 5 पर्चे बिके।
सहायक निर्वाचन अधिकारी/एडीओ एसटी कैलाश यादव ने बताया कि पहले दिन ग्राम प्रधान पद के 5 पर्चे बिके, वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 12 पदों के लिए एक भी पर्चे नही बिके। उन्होंने बताया कि एक ग्राम प्रधान पद तथा 7 ग्राम पंचायत के 12 पदों पर ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव होना है। 8 को नामांकन, 19 को मतदान व 21 को मतगणना होनी है।
बताते चलें कि मंगारी ग्राम सभा के ग्राम प्रधान नंदलाल जायसवाल के निधन के बाद रिक्त पद पर हो रहे चुनाव के लिए आधा दर्जन दावेदारों ने दावा ठोक दिया है। पहले ही दिन ग्राम प्रधान पद के 5 लोगों ने पर्चे खरीदे। वहीं गांव में प्रधानी चुनाव के चर्चे भी तेज हो गए हैं।
Previous articleपूर्ति अधिकारी ने छापेमारी कर अवैध सिलेंडर किया बरामद
Next articleमंदिर से चांदी का छत्र, मुकुट और विद्यालय से पंखा, कुर्सी चोरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?