महाकाल गैंग के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
# प्राणघातक हमले के मामले में सरायख्वाजा पुलिस की कार्रवाई
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायख्वाजा पुलिस ने महाकाल गैंग के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।दोनों आरोपी प्राण घातक हमला समेत विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे थे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में थाना सरायख्वाजा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिद्धीकपुर तिराहे से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में राजन यादव उर्फ बन्टी पुत्र जय प्रकाश यादव निवासी जंगीपुर कला थाना सरायख्वाजा तथा शिवा यादव पुत्र राजबहादुर यादव उर्फ नन्हे निवासी उडली थाना सरायख्वाजा शामिल हैं।पुलिस के अनुसार राजन यादव उर्फ बन्टी के खिलाफ थाना सरायख्वाजा में प्राण घातक हमला,मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं।वहीं शिवा यादव के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।
















