महायज्ञ से पूर्व निकली कलश यात्रा

महायज्ञ से पूर्व निकली कलश यात्रा

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
              धिरौली नानकार गांव स्थित प्राचीन बान्हदैत्य बाबा मंदिर पर आयोजित रूद्र महायज्ञ के पूर्व गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान वरिष्ठ सपा नेता डाक्टर सूर्यभान यादव सिर पर कलश रख तथा 108 कन्याएं हाथों में धर्म पताका लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया।
पंडित वशिष्ठ नारायण चतुर्वेदी व पंडित शिवकुमार त्रिपाठी ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराया। उन्होंने कहा कि कलश उस महाशक्ति का प्रतीक है जो पूरी सृष्टि का पालक और संचालक है। यात्रा में शामिल होने मात्र से कई तीर्थों के बराबर फल मिलता है।
कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। शुक्रवार को बेदी पूजन व कथा तथा अगले दिन सामूहिक रूद्राभिषेक अंतिम दिवस रविवार को हवन पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। यात्रा में अनूप मिश्रा, अमर चतुर्वेदी, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, आदित्य, विजय यादव, गुलाब यादव, प्रधान संतोष यादव, रमेश तिवारी आदि सामिल रहे।
Previous articleबहू ने कुल्हाड़ी से काटकर की सास की हत्या, गिरफ्तार
Next articleअखिलेश यादव पर सवाल सुनते ही रामभद्राचार्य ने बंद किया गाड़ी का शीशा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?