महिला के बैग को पुलिस ने किया बरामद

महिला के बैग को पुलिस ने किया बरामद

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
             क्षेत्र में एक महिला का ऑटो में बैग छूट जाने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बैग को बरामद कर लिया। बैग में लगभग ढाई लाख रुपये के जेवरात और 25 हजार रुपये नकदी थे।आवेदिका श्रद्धा तिवारी पत्नी अरुण कुमार तिवारी निवासी सिकंदरपुर पट्टी खैरूद्दीन पुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ ने पुलिस को बताया कि वह 24 अप्रैल 2025 को सुबह लगभग 7:30 बजे ऑटो संख्या यूपी 65 एन 3757 से अपने घर जा रही थी।
घर पहुंचने पर पता चला कि उनका एक बैग ऑटो में छूट गया है।श्रद्धा तिवारी ने तुरंत शाहगंज थाने में सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने सक्रियता दिखाते हुए बैग को बरामद कर लिया। श्रद्धा तिवारी ने प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, आरक्षी अमन यादव और अमर नाथ यादव को धन्यवाद देते हुए उनकी प्रशंसा की।
Previous articleहाई बोल्टेज तार गिरने से गेहूं के बोझ जले
Next articleशादी रचा रहे दुष्कर्म के आरोपित दूल्हे की खोली पोल, बैरंग लौटी बारात
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?