महिला ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

महिला ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
            शाहगंज सोंधी ब्लाक सभागार में शाहगंज और सुइथाकला ब्लाक की महिला ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। गुरुवार को इसका समापन हुआ। इस दौरान एडीओ आईएसबी सेवा, सुरक्षा और सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम भी हुए।
अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने किया।‌ मास्टर ट्रेनर सुनील सिंह, संदीप यादव ने पंचायती राज व्यवस्था, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल, लैंगिक समानता, पंचायत का गठन के बारे में बताया। इस दौरान सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह ने ब्लाक में हुए विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई।  पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल की अपेक्षा इस कार्यकाल में अधिक विकास कार्य का दावा करते हुए कहा कि विकास कार्यों को नई दिशा मिली।
इस मौके पर एडीओ पंचायत संजय यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक यादव, एडीओ आइएसबी प्रमोद कुमार सिंह, शाहगंज मण्डल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा, कमला कांत मौर्य, पंचायत सचिव विनोद कुमार यादव, विपिन यादव, अजय कुमार, रहमान मन्नू आदि मौजूद रहे।
Previous articleसरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर लाभार्थी हुए सम्मानित
Next articleलैलतुलकद्र पर मस्जिदों में सम्पन्न हुई खत्म कुरआन की महफिल, हाफिज और इमामों का हुआ सम्मान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?