माननीयों के समक्ष बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

माननीयों के समक्ष बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

# वार्षिकोत्सव में प्रतिभावान बच्चे हुए सम्मानित

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              क्षेत्र के खानबड़ेपुर (हमजापुर) स्थित मोहम्मद हुसैन इण्टर कॉलेज के बच्चों ने शनिवार को  माननीयों के समक्ष में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मौका कॉलेज के वार्षिकोत्सव का रहा। इस दौरान कॉलेज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित भी किया गया।माननीयों में बतौर मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ खंडपीठ के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सैय्यद कमर हसन रिजवी ने शिक्षा को सर्वांगीण विकास का माध्यम कहा।
इसके पूर्व सशस्त्र पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्य अतिथि के हाथों दीप्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम को गति प्रदान किया गया। तत्पश्चात कॉलेज प्रशासन द्वारा आगंतुकों का स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट से स्वागत किया गया। तत्पश्चात बच्चों और बच्चियों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, एकल गीत, सामूहिक नृत्य, कविता पाठ, कौव्वाली व एकांकी के माध्यम का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
समारोह में सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा संबंधी प्रेरक एकांकी के माध्यम से बच्चों द्वारा समाज को सीख देने का प्रयास सराहनीय रहा। इसी कड़ी में सत्र के प्रतिभावान बच्चों को मुख्य अतिथि के हाथों स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान जिला न्यायाधीश शमशाद अहमद ने किया, वहीं संचालन कॉलेज के उप प्रधानाचार्य अनिल कुमार यादव ने किया।आगंतुकों के स्वागत में प्रधानाचार्य श्रीराम यादव सहकर्मियों संग लगे रहे।
समारोह का समापन प्रबंधक मोहम्मद हसन तनवीर द्वारा आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित कर किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान, हसन अब्बास, फैजान अहमद समेत गणमान्य लोगों का जमावड़ा लगा रहा। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह मय हमराही प्रोटोकॉल के पालन में लगे रहे।
Previous articleभाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
Next articleकई शहरों में गरज रहा बुलडोजर, सम्राट चौधरी के एक्शन से भड़के तेज प्रताप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?