जौनपुर : मारपीट में बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी घायल
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
नगर के खुटहन मार्ग पर स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल एवं मार्बल्स व्यापारी को बुधवार की शाम दबंगों ने पैसे के लेन-देन को लेकर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घायलावस्था में व्यापारी को पीएचसी सोंधी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

















