मालगाड़ी के सामने कूदकर अज्ञात व्यक्ति ने दी जान,शिनाख्त में जुटी जीआरपी
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार शाम करीब चार बजे अयोध्या से वाराणसी जा रही मालगाड़ी के सामने कूदकर लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने आत्मघाती कदम उठा लिया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया,लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।जीआरपी ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना देकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।


















