मुख्य मार्ग पर जेसीबी खराब होने से लगा भीषण जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन

मुख्य मार्ग पर जेसीबी खराब होने से लगा भीषण जाम,घंटों रेंगते रहे वाहन

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
               खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम पुराना यूनियन बैंक के समीप एक जेसीबी मशीन बीच सड़क पर अचानक खराब होकर बंद हो गई,जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं और भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।शाम के व्यस्त समय में सड़क पर दोपहिया,चारपहिया,ई-रिक्शा,ऑटो तथा भारी वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण जाम तेजी से बढ़ता गया।
वाहन चालकों और राहगीरों को काफी देर तक जाम में फंसे रहने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।घटना की सूचना मिलते ही खेतासराय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए एक-एक कर वाहनों को निकलवाना शुरु किया।पुलिस के प्रयास से यातायात सामान्य हो सका।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग पहले से ही अत्यधिक व्यस्त रहता है।ऐसे में किसी भारी वाहन के बीच सड़क पर खराब हो जाने से तुरंत जाम की स्थिति बन जाती है।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में क्रेन या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल उपलब्ध कराई जाए,ताकि खराब वाहनों को शीघ्र हटाकर यातायात सुचारु रखा जा सके।
Previous articleपीड़ित परिवार की मदद को आगे आया उद्योग व्यापार मंडल, नवजात के इलाज का उठाया जिम्मा
Next articleसीजेपी के समर्थन में प्रस्तावित पैदल मार्च पुलिस की मौजूदगी में टला, किसानों ने बैठक कर जताया विरोध
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?