मुख्यमंत्री से मिल विधायक ने रखा शाहगंज के विकास का खाका
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
विधायक रमेश सिंह ने शाहगंज विधानसभा से चुनाव लड़ने के दौरान जनता से किए गए वादे पूरा करने के लिए एड़ी चोटी एक करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से लखनऊ स्थित उनके कार्यालय में औपचारिक भेंट कर शाहगंज के विकास का खाका प्रस्तुत किया। सीएम ने उन्हें विकास कार्य में पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।


















