मुरादाबाद : छठी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म में एमए छात्र समेत पांच गिरफ्तार 

मुरादाबाद : छठी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म में एमए छात्र समेत पांच गिरफ्तार 

मुरादाबाद/ लखनऊ। 
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
             भगतपुर थाना क्षेत्र में छठी कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रविवार को पुलिस ने एमए समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। एमए छात्र और उसके चार दोस्तों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर पीड़ित छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता छात्रा के मामा ने एमए छात्र समेत पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया था कि शुक्रवार की शाम उसकी 14 वर्षीय नाबालिग भांजी गांव में ही पड़ोस की परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी। वह काफी समय बाद भी वापस नहीं आई। इसके बाद किशोरी के मामा और परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे।
मामा अपनी कार से पास के ही रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर उसको तलाश करने पहुंचे। इसी दौरान उसने देखा कि चार पांच युवक उन्हें देखकर भागने लगे। मामा ने तलाश की तो वहीं कुछ दूरी पर भांजी मौके पर मिल गई थी। भगतपुर पुलिस ने गांव निवासी एमए छात्र और उसके चार दोस्तों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर पीड़ित छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने के बाद रविवार को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
Previous articleबेशरम रंग और बायकॉट का ट्रेंड
Next articleजौनपुर : बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिकता व संस्कृति का ज्ञान जरूरी- धनंजय सिंह 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?