मूक बघिर युवक नहर में डूबा, नौ घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला शव

मूक बघिर युवक नहर में डूबा,नौ घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला शव

# पानी बंद होने के बाद मिली सफलता,शव मिलने पर ग्रामीणों ने हटाया जाम

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
              मरहट नहर पुलिया के पास मंगलवार को नहाते समय तेज बहाव में बहकर लापता हुए गूंगे-बहरे युवक का शव करीब नौ घंटे बाद गोताखोरों ने घटनास्थल के लगभग 300 मीटर दूर से बरामद कर लिया।शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने खुटहन-खेतासराय मार्ग पर लगाया गया जाम समाप्त कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ताजूपुर गांव निवासी राधेश्याम गौतम का 20 वर्षीय पुत्र राजन गौतम बचपन से ही गूंगा और बहरा था।मंगलवार को वह मरहट नहर पुलिया के पास घूमते हुए पहुंचा, जो नहाने के लिए नहर में उतर गया।इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर वह डूब गया।राहगीरों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे,लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो चुका था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरु कराई, लेकिन कई घंटे तक सफलता नहीं मिली।
नहर का पानी बंद न होने से नाराज स्वजन और ग्रामीणों ने खोज अभियान तेज कराने की मांग को लेकर खुटहन-खेतासराय मार्ग जाम कर दिया।बाद में नहर की जलापूर्ति बंद कराए जाने के बाद गोताखोरों ने दोबारा अभियान चलाया और घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर पानी के भीतर से शव बरामद कर लिया।शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।मौके पर तहसीलदार सौरभ कुमार,थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रेमशंकर सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous articleअधिशासी अधिकारी और लिपिक पर फूटा सभासदों का गुस्सा, नारेबाजी के बाद नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 
Next article131वां संविधान संशोधन विधेयक: महिला आरक्षण लागू करने की कोशिश को झटका, लोकसभा में नहीं मिला विशेष बहुमत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?