मोबाईल पर स्टेटस लगाने को लेकर बोलेरो चालक ने जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
# एक नामजद समेत तीन के विरुद्ध तहरीर देकर चालक ने की कार्रवाई की मांग
सुइथाकला।
तहलका 24×7
क्षेत्र के मुस्तफाबाद (बरौत) निवासी बोलेरो चालक ने सराय मोहिउद्दीनपुर निवासी एक युवक को नामजद करते हुए युवक पर अपशब्दों और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर देकर युवक समेत तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
मामला मोबाईल पर स्टेटस लगाने को लेकर बताया जा रहा है। विगत अट्ठारह अगस्त को शाहगंज नगर में डीजे संचालकों की आपस में प्रतियोगिता हुई थी।

जिसमें आजमगढ़ जिले के फूलपुर बाजार के डीजे संचालक के विनर होने पर बोलेरो चालक विशाल कुमार पुत्र रामतीरथ ने अपनी मोबाईल पर स्टेटस लगाया था। आरोप है कि उसी बात पर खार खाए सराय मोहिउद्दीनपुर निवासी एक डीजे संचालक युवक और उसके अन्य तीन साथी फोन कर सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार में उसे बुलाए और स्टेटस लगाने को लेकर कहासुनी करने लगे। साथ ही अपशब्दों और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित बोलेरो चालक ने मामले में युवकों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

















