युवक पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

युवक पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
               नगर के डोभी मोहल्ला में रविवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने युवक पर लाठी, डंडे और सरिया से हमला कर घायल कर दिया। पीएचसी सोंधी में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
डोभी मोहल्ला निवासी नूर मोहम्मद का आरोप है कि उसके पुत्र सुल्तान खान (25) पर चार लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी, डंडे और सरिया से हुए हमले में सुल्तान को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने चार नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों में डोभी मोहल्ला निवासी इस्तेयाक पुत्र स्व. इन्तजार और फैसल पुत्र इस्तियाक को मुखबिर की सूचना पर रेलवे क्रासिंग डोभी से गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया।
Previous articleसामाजिक सौहार्द बाल मेला, बाल विवाह उन्मूलन का लिया संकल्प
Next articleयूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 12 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?