युवक लापता, तलाश में मदद की अपील
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7. इलाज के लिए गया युवक अस्पताल के पास से लापता हो गया। परिजन तलाश में जुटे। किसी अनहोनी की आशंका से परिवार भयभीत हैं।

नगर के ठकठौलिया (कौड़िया) निवासी अजय यादव (24) अपने पिता आशाराम यादव के साथ सोमवार की सुबह आजमगढ़ जिले के लाइफलाइन हॉस्पिटल में इलाज के लिए गया था। असपताल के सामने से अचानक गायब हो गया। परिजनों ने अपील की है कि किसी भी सज्जन को दिखाई पड़ता है तो 9628729815, 9044783906 नम्बर पर जानकारी दें। आपका एक प्रयास खोए हुए को उसके परिवार तक पहुंचा सकता है।


















