युवा जायसवाल समाज के अध्यक्ष बने धीरज, शुभम को महामंत्री की जिम्मेदारी 

युवा जायसवाल समाज के अध्यक्ष बने धीरज, शुभम को महामंत्री की जिम्मेदारी 

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
             नगर के पुराना चौक स्थित जायसवाल गोपाल मंदिर में रविवार की रात युवा जायसवाल समाज कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव कराया गया। जिसमें धीरज जायसवाल उर्फ टोनी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं शुभम जायसवाल को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
चुनाव अधिकारी संदीप जायसवाल के साथ कालीचरण जायसवाल, अर्पित जायसवाल, उमेश जायसवाल और शिव शंकर जायसवाल की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद धीरज जायसवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया।शुभम जायसवाल को महामंत्री चुना गया।इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कालीचरण जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर जायसवाल समाज के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।नव निर्वाचित अध्यक्ष धीरज जायसवाल ने समाज के युवाओं को संगठित कर सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।महामंत्री शुभम जायसवाल ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में पंकज जायसवाल,आशीष प्रीतम जायसवाल, ईशान राम जायसवाल, पवन जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, नीरज जायसवाल,अनूप जायसवाल,अभिनंदन जायसवाल, प्रतीक जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, अनिल जायसवाल, विजय जायसवाल, हिमांशु जायसवाल, आशीष जायसवाल, धीरज, सुमंगलम आदि उपस्थित रहे।
Previous articleन्यायालय और पुलिस लाइन को उड़ाने की धमकी देने का आरोपी आजमगढ़ से गिरफ्तार
Next articleमिट्टी का टीला ढहने से कई दबे, तीन महिलाओं के शव बरामद, अन्‍य की तलाश जारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?